

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : पंजाब में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त असर पड़ सकता है।
जारी ताजा भाव के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव बढ़कर 2,32,800 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के कारण सोने-चांदी के दाम लगातार बदल रहे हैं। ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों को खरीदारी से पहले ताजा बाजार भाव की जानकारी जरूर लेनी चाहिए, ताकि सही समय पर बेहतर निर्णय लिया जा सके।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


