
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- AI Education in Punjab Government School : पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा की है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि गुरुवार से पहली से 12वीं कक्षा तक एआई को कोर विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। अगले 15 दिनों के भीतर विद्यार्थियों तक नई पाठ्यपुस्तकें भी पहुंचा दी जाएंगी।
सरकार का दावा है कि इस पहल के जरिए पंजाब के विद्यार्थियों को वही आधुनिक तकनीकी शिक्षा मिलेगी, जो चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के स्कूलों में दी जा रही है। बदलती तकनीक के साथ विद्यार्थियों को अपडेट रखने के लिए पाठ्यक्रम को हर छह महीने में संशोधित किया जाएगा। इसके साथ ही लाइव ऑनलाइन कक्षाएं और शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी।
नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की जानकारी दी जाएगी, जबकि उच्च कक्षाओं में AI Foundation, AI Skills, Innovation Skills और तकनीक के व्यावहारिक उपयोग पर विशेष जोर रहेगा। पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा और भविष्य के रोजगार के अवसरों में लाभ मिल सके।
AI Education in Punjab Government School : कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एआई के युग में केवल रटकर पढ़ना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सोचने, समझने और सवाल पूछने की क्षमता विकसित करना अधिक आवश्यक है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने और पेपर लीक जैसी समस्याओं से निपटने के लिए भी एआई के उपयोग पर जोर दिया।
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों को भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार कर रही है। उनका मानना है कि एआई कुछ पारंपरिक नौकरियों का स्वरूप बदल सकता है, लेकिन इसके साथ नई रोजगार संभावनाएं भी तेजी से विकसित होंगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


