
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) BJP Announces New District Presidents : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया पंजाब दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए राज्य में 16 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस नई सूची में अशोक सरीन हिक्की को जालंधर अर्बन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
BJP Announces New District Presidents
वहीं, जालंधर देहाती (साउथ) की जिम्मेदारी जगबीर बराड़ को सौंपी गई है, जबकि जालंधर देहाती (नॉर्थ) का जिला अध्यक्ष मनमीत सिंह विक्की को बनाया गया है।
भाजपा नेतृत्व द्वारा की गई इन नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र अहम माना जा रहा है। नए जिला अध्यक्षों के चयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


