
ऑटो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Maruti Suzuki June 2026 Sales Report : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जून 2026 में शानदार बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 1,47,187 वाहनों की बिक्री की, जो जून 2025 में बिके 1,18,906 वाहनों की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। बढ़ती बिक्री ने एक बार फिर भारतीय बाजार में मारुति की मजबूत पकड़ साबित की है।
कंपनी की मॉडल-वाइज बिक्री रिपोर्ट के अनुसार Maruti Suzuki Dzire जून 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी 17,899 यूनिट की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है। आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स, बेहतर माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह मानी जा रही है।
बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर WagonR रही, जिसकी 16,952 यूनिट बिकीं। इसके बाद Ertiga ने 16,111 यूनिट और Swift ने 15,215 यूनिट की बिक्री के साथ क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। वहीं Fronx ने सबसे तेज ग्रोथ दर्ज करते हुए 13,135 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप-5 में जगह बनाई। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Maruti Suzuki June 2026 Sales Report : इसके अलावा Baleno की 12,488 यूनिट, Alto की 10,388 यूनिट, Eeco की 10,230 यूनिट, Brezza की 9,939 यूनिट, Grand Vitara की 9,092 यूनिट, XL6 की 2,711 यूनिट, Celerio की 1,261 यूनिट, S-Presso की 1,028 यूनिट, Jimny की 354 यूनिट और Invicto की 349 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई।
रिपोर्ट के अनुसार जहां Dzire, WagonR, Ertiga, Swift और Fronx की मांग में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं Brezza और Celerio की बिक्री अपेक्षाकृत कमजोर रही।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


