
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Mysterious Light in Punjab Sky : पंजाब के कई जिलों में गुरुवार देर रात आसमान में दिखाई दी रहस्यमयी तेज रोशनी ने लोगों को हैरान कर दिया। कुछ ही सेकंड तक दिखाई देने वाली इस चमक को देखकर कई लोग दहशत में आ गए और इसे उल्का पिंड या किसी दुर्लभ खगोलीय घटना से जोड़कर देखने लगे। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह चमक सामान्य आकाशीय बिजली या आतिशबाजी जैसी नहीं थी। अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट समेत कई जिलों के लोगों ने रात के आसमान में इस अनोखी रोशनी को देखा। कई लोगों ने इसे अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।
Mysterious Light in Punjab Sky: फिलहाल इस रहस्यमयी रोशनी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे उल्का पिंड का प्रभाव मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे किसी दुर्लभ खगोलीय घटना से जोड़ रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी सरकारी एजेंसी या खगोलीय संस्थान की ओर से इस घटना की आधिकारिक पुष्टि या कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


