
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Vaishno Devi AC Volvo Bus Service : मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब रोडवेज ने पहली बार लुधियाना और जालंधर से जम्मू-कटरा के लिए एसी वॉल्वो बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह सुविधा सोमवार से नियमित रूप से प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
नई बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को ट्रेनों में लंबी वेटिंग और निजी बस ऑपरेटरों के महंगे किराए से राहत मिलेगी। गर्मी की छुट्टियों, सप्ताहांत और त्योहारों के दौरान वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अक्सर यात्रा करना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में यह सरकारी पहल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी।
पंजाब रोडवेज के अनुसार सुपरफास्ट एसी वॉल्वो बस लुधियाना से रवाना होकर जालंधर बस स्टैंड होते हुए जम्मू और फिर कटरा पहुंचेगी। सरकारी किराए पर उपलब्ध यह लग्जरी बस सेवा यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती सफर का अनुभव देगी।
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है। सरकारी किराए पर लग्जरी यात्रा की सुविधा मिलने से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा।
Vaishno Devi AC Volvo Bus Service : किराया (Fare Details):
- जालंधर से जम्मू: ₹765
- जालंधर से कटरा: ₹945
- लुधियाना से कटरा: ₹1,145
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


