
बांदा (उत्तर प्रदेश), 22 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Husband Complaint Against Wife : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। एक युवक अपनी पत्नी की शिकायत लेकर सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंच गया और गुहार लगाई कि उसकी पत्नी बार-बार घर छोड़कर चली जाती है, जिससे उसका पारिवारिक जीवन और सामाजिक सम्मान दोनों प्रभावित हो रहे हैं। पीड़ित पति ने एसपी से कहा, “साहब, मेरी पत्नी बार-बार घर से भाग जाती है। मैं बहुत परेशान हो चुका हूं। हर बार परिवार की बदनामी होती है। इस बार उसे ढूंढकर कानूनी कार्रवाई की जाए।”
शिकायत सुनकर पुलिस भी हुई हैरान
युवक की अनोखी शिकायत सुनकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। हालांकि अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की पूरी बात सुनी और उसे उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। इसके बावजूद उसकी पत्नी बार-बार घर छोड़कर चली जाती है। पति का आरोप है कि जब वह पत्नी को समझाने या रोकने की कोशिश करता है तो उसे तरह-तरह की धमकियां दी जाती हैं। उसने यह भी कहा कि उसकी पत्नी परिवार की मर्यादा और सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान नहीं रखती, जिससे हर बार पूरे परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
Husband Complaint Against Wife : फेसबुक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
पुलिस के अनुसार युवक और महिला ने करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी और बाद में दोनों ने शादी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों अगल-बगल के गांवों के निवासी हैं। बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि युवक अपने पिता के साथ शिकायत लेकर आया था। शिकायत में पत्नी के बार-बार घर से लापता होने की बात कही गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


