
लुधियाना, 3 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Rape on Pretext of Marriage : शादी का झांसा देकर एक युवती का कथित रूप से यौन शोषण करने और गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना डाबा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गौरव कुमार के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात नवंबर 2025 में आरोपी गौरव कुमार से हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने उससे प्रेम संबंध स्थापित किए और शादी करने का भरोसा दिलाया। पीड़िता का कहना है कि इसी विश्वास के आधार पर आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
Rape on Pretext of Marriage : पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन संबंध बनाए और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किए। लगातार हुए कथित शोषण के चलते वह गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी को इस बारे में बताया और शादी करने के लिए कहा, तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया।
खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर थाना डाबा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


