
चंडीगढ़, 28 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab BJP New President : पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रधान नियुक्त कर दिया है। पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।
जानकारी के अनुसार, केवल सिंह ढिल्लों पंजाब में भाजपा के प्रमुख सिख चेहरे के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके अध्यक्ष बनने के बाद अब पार्टी का फोकस 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर रहेगा।
Punjab BJP New President : नए प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में भाजपा को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों और नेताओं को साथ लेकर चला जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन लोगों को चौंका देगा।
ढिल्लों ने कहा कि जो लोग यह मान रहे हैं कि भाजपा पंजाब में सीमित सीटों तक सिमट जाएगी, उन्हें आने वाले चुनाव में पार्टी की ताकत देखने को मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील भी की।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


