
चंडीगढ़, 12 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab cabinet reshuffle : प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब सरकार ने उनके विभागों का नया बंटवारा कर दिया है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेशों के मुताबिक अब अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी तीन मंत्रियों को सौंपी गई है।
इन मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी
तरुणप्रीत सिंह सोंड को पावर विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को लोकल बॉडी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उद्योग विभाग अब अमन अरोड़ा संभालेंगे।
Punjab cabinet reshuffle : सरकार ने जारी किए आदेश
पंजाब सरकार ने विभागों के पुनर्वितरण को लेकर आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि ईडी कार्रवाई और मंत्री की गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसलिए सरकार ने तुरंत विभागों का पुनर्गठन किया है।
ED कार्रवाई के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल
गौरतलब है कि ईडी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


