
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) Death threat to Social Worker : समाजसेवी विकास तिवारी को अज्ञात मोबाईल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। अज्ञात फोन करता ने विकास को जान से मारने, उनके पारिवारिक सदस्यों का नुकसान पहुंचाने व उनकी कार को आग लगाने की धमकी भी दी।
Death threat to Social Worker : 5 मई को कॉल कर फोन करता ने विकास को धमकाया कि उसके पास विकास व उसके परिवार की सारी जानकारी है इसलिए उसे पता है कि वो कहां से आता जाता है और उसकी गाड़ी कहां खड़ी होती है वह उसकी कार को आग लग देगा और उसके सारे शीशे तोड़ देगा।
Death threat to Social Worker : विकास ने इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है उन्होंने प्रशासन से अपील की है इस काल को ट्रेस कर के उसका पता लगाया जाए व उनकी व उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


