
ओटावा, 25 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Canada PR Rules : अगर आप कनाडा में परमानेंट रेजिडेंसी (PR) पाने का सपना देख रहे हैं, तो आने वाले समय में नियम काफी बदल सकते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा PR प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है, जिसमें ज्यादा सैलरी पाने वाले विदेशी वर्कर्स को प्राथमिकता दी जा सकती है। सरकार एक नए “हाई-वेज ऑक्यूपेशन” फैक्टर पर विचार कर रही है। इसके तहत जिन लोगों की सैलरी राष्ट्रीय औसत से अधिक होगी, उन्हें PR के लिए ज्यादा मौके मिल सकते हैं। यानी भविष्य में सिर्फ स्किल ही नहीं, बल्कि आपकी कमाई भी यह तय करेगी कि आपको PR कितनी जल्दी मिल सकती है।
Express Entry सिस्टम में होगा बदलाव
फिलहाल एक्सप्रेस एंट्री विदेशी स्किल्ड वर्कर्स को PR देने का मुख्य जरिया है। अब सरकार इसी सिस्टम में बदलाव करना चाहती है। हालांकि इन नए नियमों को पूरी तरह लागू होने में करीब 12 से 18 महीने लग सकते हैं। आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा अधिकारियों की हालिया बैठक में संकेत मिला है कि CRS (Comprehensive Ranking System) में बदलाव मंत्रिस्तरीय निर्देशों के जरिए किए जा सकते हैं, जबकि बड़े सुधारों के लिए कानूनी संशोधन जरूरी होंगे।
हाई सैलरी पर मिलेंगे ज्यादा CRS प्वाइंट्स
नए प्रस्ताव के मुताबिक, जिन वर्कर्स की नौकरी की सैलरी तय औसत वेतन से ज्यादा होगी, उन्हें अतिरिक्त CRS प्वाइंट्स दिए जाएंगे। यह प्वाइंट्स तीन अलग-अलग स्तरों में मिल सकते हैं, जो इस बात पर निर्भर करेंगे कि वेतन औसत से कितना अधिक है। खास बात यह है कि यह गणना व्यक्ति की व्यक्तिगत सैलरी के बजाय उसके पेशे के NOC कोड के अनुसार तय मानक वेतन के आधार पर होगी।
Canada PR Rules : भारतीयों पर क्या होगा असर?
इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर भारतीय वर्कर्स पर पड़ सकता है। भारत के आईटी, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग सेक्टर्स में काम करने वाले लोगों को इसका फायदा मिल सकता है, क्योंकि इन क्षेत्रों में आमतौर पर वेतन औसत से अधिक होता है। वहीं, India के छात्रों के लिए यह बदलाव चुनौती बन सकता है। अब तक कई तरह के कोर्स पर CRS प्वाइंट्स मिल जाते थे, लेकिन भविष्य में केवल मास्टर्स या पीएचडी जैसी उच्च शिक्षा पर ही अतिरिक्त प्वाइंट्स मिलने की संभावना जताई जा रही है। इससे छोटे डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्रों को PR पाने में ज्यादा समय लग सकता है।
क्या है कनाडा की नई रणनीति?
कनाडा की नई रणनीति का मकसद ज्यादा कुशल और हाई-इनकम टैलेंट को आकर्षित करना है। ऐसे में जिन लोगों के पास अच्छा अनुभव और बेहतर सैलरी है, उनके लिए यह बदलाव फायदेमंद साबित हो सकता है, जबकि बाकी लोगों को अपनी योजना नए नियमों के हिसाब से बदलनी पड़ सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


