
नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- SIP Investment : अगर आपने 15 साल पहले सही फंड में निवेश किया होता, तो आज करोड़पति बनने की राह पर होते। ऐसा ही एक उदाहरण है Mirae Asset Great Consumer Fund, जिसने ‘कंजम्प्शन थीम’ पर दांव लगाकर निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।
10,000 की SIP ने किया कमाल
इस फंड के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। अगर किसी निवेशक ने 2011 से हर महीने ₹10,000 की SIP शुरू की होती, तो आज उसका निवेश करीब ₹62.9 लाख तक पहुंच गया होता।
- औसत SIP रिटर्न: ~15.4% CAGR
- लम्पसम ₹10,000: बढ़कर ₹88,000+ (करीब 15.76% CAGR)
पिछले 5 वर्षों में इस फंड ने लगभग 25% सालाना रिटर्न देकर निवेशकों को बड़ा फायदा पहुंचाया है।
कहां करता है निवेश?
यह एक थीमैटिक फंड है, जो उन सेक्टर्स में निवेश करता है जहां आम लोगों का खर्च बढ़ रहा है—जैसे ऑटोमोबाइल, रिटेल, टेलीकॉम और FMCG। इसमें Mahindra & Mahindra, Maruti Suzuki, Titan Company और Bharti Airtel जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
SIP Investment : एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत में बढ़ती मिडिल क्लास और उनकी खर्च करने की क्षमता इस फंड की सफलता का बड़ा कारण है। ज्वेलरी, फैशन और रिटेल सेक्टर GDP से भी तेज रफ्तार से बढ़ सकते हैं। हालांकि FMCG सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण निवेश में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं, फंड अब क्विक कॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी फोकस बढ़ा रहा है।
निवेश से पहले जान लें
ऐसे थीमैटिक फंड्स में कम से कम 5 साल के नजरिए से निवेश करना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इनमें जोखिम भी अधिक होता है।
नोट:
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


