
कोलकाता, 10 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- BJP Bengal Manifesto : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Bengal Manifestoने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसे ‘भरोसा पत्र’ नाम दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कोलकाता में इसका अनावरण किया।
महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस
इस घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े वादे किए गए हैं। पार्टी ने हर महिला को ₹3000 मासिक सहायता देने और बेरोजगार युवाओं को भी ₹3000 देने का ऐलान किया है।
विकास और कानून व्यवस्था का वादा
अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र ‘सोनार बंगला’ के निर्माण का रोडमैप है। उन्होंने दावा किया कि BJP सरकार बनने पर कानून का राज स्थापित किया जाएगा और रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।
BJP Bengal Manifesto : TMC पर तीखा हमला
शाह ने Trinamool Congress (TMC) पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में ‘सिंडिकेट राज, गुंडाराज और घुसपैठ’ बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
बड़े वादे और योजनाएं
घोषणापत्र में कई अहम घोषणाएं शामिल हैं:
- समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का वादा
- ‘आयुष्मान भारत’ सहित केंद्र की सभी योजनाओं को लागू करना
- घुसपैठ पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
- सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और महंगाई भत्ता
- कुर्माली और राजबोंगशी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव
इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य पर जोर
घोषणापत्र में उत्तर बंगाल में AIIMS, IIT और IIM जैसे संस्थान स्थापित करने का वादा किया गया है। इसके अलावा मुफ्त HPV टीकाकरण, ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और ‘वंदे मातरम संग्रहालय’ बनाने की भी घोषणा की गई है।
BJP Bengal Manifesto : कृषि और मछुआरों के लिए योजनाएं
किसानों के लिए चावल, आलू और आम की खेती में सहायता और PM Matsya Sampada Yojana के तहत मछुआरों का पंजीकरण करने की बात कही गई है। अमित शाह ने कहा कि यह घोषणापत्र Narendra Modi के ‘विकसित भारत’ विजन के अनुरूप तैयार किया गया है और राज्य को विकास की नई दिशा देगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


