

नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- LPG Price Hike : देश में एक बार फिर महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। 1 अप्रैल से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे कारोबारियों और होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर पर सीधा असर पड़ेगा। सरकारी तेल कंपनियों ने देश के विभिन्न शहरों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई हैं।
ताजा संशोधन के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को भी सिलेंडर के दाम में 114.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे लगातार दूसरे महीने कीमतों में इजाफा दर्ज हुआ है।
हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि की गई थी।
LPG Price Hike : तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार, विनिमय दर और अन्य आर्थिक कारकों के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस बार भी इन्हीं मानकों के चलते कमर्शियल गैस के दामों में बढ़ोतरी की गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


