
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Four years Completed of Punjab Govt : पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ मुहिम के तहत शहर के वार्ड नंबर 57 की ग्रोवर कॉलोनी में सीधे संवाद के दौरान लोगों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की शानदार उपलब्धियों से परिचित करवाया।
इस मौके पर लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का चार साल का कार्यकाल विकास और खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन चार सालों में मान सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, रोजगार, इंडस्ट्री समेत अन्य प्रमुख क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाकर सूबे के विकास को तेज रफ्तार दी है।
भगत ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिसने सत्ता में आने से पहले लोगों से किए हर वादे को निभाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जहां आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई है, वहीं सूबे के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है।
Four years Completed of Punjab Govt : शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों की सूरत बदली गई है। खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। इसके अलावा राज्य के 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, लाखों किसानों के खेतों तक नहरी पानी, 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। साथ ही नशे पर निर्भर व्यक्तियों को पुनः समाज से जोड़ने के लिए उनके पुनर्वास पर भी जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए पंजाब सरकार ने ‘मांवां-धीया सत्कार योजना’ लागू की है, जिसके तहत इस बजट में एस.सी. वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस मौके पर इलाके के बड़ी संख्या में निवासी मौजूद थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


