
जालंधर, 31 मार्च 2026: (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच अब तेज उछाल देखने को मिल रहा है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,51,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,40,430 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी है और यह बढ़कर ₹2,35,500 प्रति किलो तक पहुंच गई है। कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बाजार में खरीदारी पर भी साफ नजर आ रहा है, जहां ग्राहकों की संख्या में कमी देखी जा रही है।
शहरों के अनुसार सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम):
- दिल्ली, लखनऊ, जयपुर: 24K ₹1,48,410 | 22K ₹1,36,050 | 18K ₹1,11,340
- मुंबई, कोलकाता, पुणे: 24K ₹1,48,260 | 22K ₹1,35,900 | 18K ₹1,11,190
- चेन्नई: 24K ₹1,50,220 | 22K ₹1,36,050 | 18K ₹1,37,700
Gold-Silver Price : विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


