
नई दिल्ली | 27 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Lockdown Update : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई अहम वर्चुअल बैठक करीब दो घंटे बाद समाप्त हो गई। बैठक में मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बढ़ते खतरे और इसके भारत पर संभावित असर को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि वैश्विक संकट के बावजूद देश में तेल, गैस और जरूरी सामानों की सप्लाई किसी भी हाल में बाधित नहीं होनी चाहिए।
पीएम मोदी ने राज्यों से अपील की कि वे अपने स्तर पर सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखें, ताकि आम जनता पर किसी तरह का असर न पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र हर संभव कदम उठा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर योजनाओं को लागू करने में राज्यों की भूमिका सबसे अहम है।
Lockdown Update : बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह महामारी के दौरान केंद्र और राज्यों ने मिलकर हालात संभाले थे, उसी तरह इस चुनौती का भी सामना किया जा सकता है।
इस दौरान बढ़ती तेल कीमतों, महंगाई और ईंधन आपूर्ति को लेकर भी मंथन हुआ। कई मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों की तैयारियों की जानकारी साझा की।
Lockdown Update : हालांकि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री चुनावी आचार संहिता के चलते इस बैठक में शामिल नहीं हो सके।इस हाई-लेवल मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


