
जालंधर | 27 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- School Owner Arrest : जालंधर में DIPS इंटरनेशनल स्कूल के मालिक तरविंदर सिंह राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने तड़के सुबह उनके घर पर दबिश दी और उन्हें नींद से उठाकर हिरासत में ले लिया। मॉडल टाउन स्थित उनकी आलीशान कोठी में छापेमारी के करीब 10 मिनट के भीतर ही पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। यह कार्रवाई जलालाबाद पुलिस द्वारा की गई है।
सूत्रों के अनुसार, स्कूल मालिक के संस्थान को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। बताया जाता है कि वह सत्ताधारी दल से जुड़े प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों के चलते हर बार कार्रवाई से बचते रहे। आरोप यह भी हैं कि स्कूल प्रबंधन से जुड़े व्यक्ति द्वारा कॉलोनियां काटने का काम भी किया जाता है।
School Owner Arrest : पुलिस सूत्रों का कहना है कि तरविंदर सिंह राजू के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें छुड़वाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाए जाने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


