

जालंधर | 27 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : पंजाब समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है। इसी बीच जालंधर में शुक्रवार सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में काले बादल छाए रहे। बारिश के साथ चल रही ठंडी और तेज हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है, जिससे ठंडक फिर से महसूस होने लगी है।
Weather Update : इस बदलाव के कारण लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। जालंधर के अलावा पंजाब के अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


