
चंडीगढ़, 14 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gippy Grewal Threat : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता Gippy Grewal एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ताजा जानकारी के अनुसार उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल बन गया है।
सूत्रों के मुताबिक यह धमकी कथित तौर पर गैंगस्टर Goldy Brar की ओर से दी गई है। बताया जा रहा है कि एक ऑडियो कॉल के जरिए गिप्पी ग्रेवाल तक संदेश पहुंचाया गया, जिसमें कड़े लहजे में चेतावनी दी गई—“मैसेज को नजरअंदाज न करना, नहीं तो गोलियां चलेंगी…।”
Gippy Grewal Threat ; पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहला मौका नहीं है जब गिप्पी ग्रेवाल को इस तरह निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी उन्हें धमकियां मिल चुकी हैं।इस नई घटना के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
सूत्रों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस मामले में विस्तृत बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि गायक की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


