
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज से 8 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। फिलहाल बारिश को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री ज्यादा है। बीते दिन सबसे अधिक तापमान भाखड़ा बांध क्षेत्र में 32.08°C दर्ज किया गया।
पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान
राज्य के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।
- अमृतसर – 30.1°C
- जालंधर -29°C
- लुधियाना – 30.8°C
- पटियाला – 31.2°C
- फरीदकोट – 33.0°C
- फिरोजपुर – 33.1°C
- होशियारपुर – 30.0°C
- मोहाली – 30.06°C
- पठानकोट – 30.5°C
- रूपनगर – 28.4°C
- श्री आनंदपुर साहिब – 31.6°C
- चंडीगढ़ – 31.04°C
Weather Update : मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को दिन के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे और बढ़ सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


