
जालंधर, (वीकैंड रिपोर्ट) 1 मार्च 2026 Adda at Jalandhar : दोआबा कॉलेज, जालंधर में नॉन-प्रॉफिट संगठन रीप बेनिफिट (Reap Benefit) द्वारा आयोजित “Adda” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ओपन और वॉलंटरी प्लेटफॉर्म में लगभग 45 से अधिक युवाओं और शहर के नागरिकों ने भाग लेकर अपने विचार, अनुभव और कौशल साझा किए।
“Adda” एक ऐसा खुला मंच है, जहां कोई भी व्यक्ति अपना ज्ञान, स्किल और रुचियां साझा कर सकता है और अपने शहर के लोगों के साथ जुड़कर नई सीख और नेटवर्किंग का अवसर प्राप्त कर सकता है।
Adda at Jalandhar Doaba College

इस बार के कार्यक्रम में दोआबा कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ केएमवी कॉलेज और खालसा कॉलेज के कुछ छात्रों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा पर्यावरण क्षेत्र (Agapp), इवेंट मैनेजमेंट और मीडिया हाउस से जुड़े प्रोफेशनल्स भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों के बीच सार्थक चर्चा और नेटवर्किंग देखने को मिली।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कई छात्रों ने पहली बार मंच पर आकर अपने विचार साझा करने का अनुभव प्राप्त किया। एक प्रतिभागी ने कहा, “Adda सच में एक शानदार मंच है, जहां हम खुलकर अपनी बात रख सकते हैं, नए लोगों से मिल सकते हैं और बिना झिझक अपने विचार साझा कर सकते हैं।”
वहीं एक अन्य प्रतिभागी ने कहा, “मुझे लगता है कि मुझे यह कार्यक्रम पहले ही अटेंड कर लेना चाहिए था।”

कार्यक्रम की टीम ने दोआबा कॉलेज के प्रिंसिपल श्री प्रदीप भंडारी का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कॉलेज परिसर में इस कार्यक्रम के लिए स्थान उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि Adda का आयोजन हर महीने के पहले रविवार को किया जाता है।
5 अप्रैल को होगा अगला अड्डा का आयोजन
Adda at Jalandhar : टीम के अनुसार, अगला Adda कार्यक्रम 5 अप्रैल (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी 8095500118 पर WhatsApp के माध्यम से “unlockevents” संदेश भेजकर केवल दो मिनट में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए रीप बेनिफिट टीम के सदस्य भारत बंसल से 8792965803 पर संपर्क किया जा सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


