
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : पंजाब के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार राज्य के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण आया है, जो फिलहाल पाकिस्तान और पंजाब क्षेत्र के ऊपर प्रभाव डाल रहा है।
इन 13 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 19 से 22 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और इस दौरान किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 23 फरवरी को भी आसमान साफ रहने की संभावना है।
Weather Update : तापमान का हाल
फिलहाल राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मानसा में सबसे ज्यादा 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद फिर गिरावट देखने को मिलेगी।
चंडीगढ़ के सेक्टर-48 में सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। वहीं लुधियाना और मोहाली में सुबह से बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले स्थानों से दूर रहने और किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





