
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में सर्दी अब धीरे-धीरे कम हो रही है और दिन के समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम गर्माहट की ओर बढ़ रहा है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार 13 से 16 फरवरी तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इन दिनों बारिश या घने कोहरे की कोई संभावना नहीं है। शीतलहर या ठंडी हवाओं को लेकर भी फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
17 फरवरी को बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विशेष रूप से पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा जिलों में वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
Punjab Weather Update : तापमान सामान्य से ऊपर
बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया, जो इस समय के औसत से ज्यादा है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है, ताकि संभावित बारिश और तेज हवाओं से नुकसान से बचा जा सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





