
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Ludhiana News : महानगर में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर मकान मालिक की ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब मृतका के पिता को रिश्तेदार का फोन आया कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से पहले महिला ने अपने मोबाइल फोन पर कई वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इन वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए मकान मालिक सतनाम सिंह और एक महिला पुष्पा को जिम्मेदार ठहराया है। मृतका ने रोते हुए आरोप लगाया कि नहाते समय उसकी कथित तौर पर चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाई गई, जिसके आधार पर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया गया। वीडियो में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बार-बार धमकाता था और जान से मारने की चेतावनी देता था। लगातार मानसिक दबाव और डर के कारण वह गहरे तनाव में चली गई थी। बताया जा रहा है कि प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
Ludhiana News : शिकायतकर्ता के बयान और मोबाइल में मिले वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





