
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Sex Racket : जैसे-जैसे समाज आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे अवैध गतिविधियां भी नए और हाईटेक तरीके अपनाती जा रही हैं। पंजाब के Amritsar में रेव और थीम पार्टियों की आड़ में देह व्यापार और नशे का नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। इससे पहले Ludhiana के एक होटल में अश्लील डांस और सेक्स थीम पार्टियों के खुलासे ने हड़कंप मचा दिया था। अब अमृतसर के कुछ होटलों में भी अंदरखाते इसी तरह की गतिविधियों के संचालित होने की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस ने कई होटलों में रेड कर मामले दर्ज किए हैं, लेकिन इसके बावजूद यह अवैध कारोबार पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा। अक्सर पुलिस की कार्रवाई हुक्का बार तक सीमित दिखाई देती है, जबकि अंदरखाते बड़े नेटवर्क सक्रिय बताए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया और ऐप्स के जरिए हो रही बुकिंग
सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और निजी ग्रुप्स के माध्यम से अलग-अलग शहरों के होटलों में कथित रेव व थीम पार्टियों की बुकिंग की जाती है। इन पार्टियों में नशे और अवैध गतिविधियों के शामिल होने की आशंका जताई जाती है। बताया जाता है कि बाहरी शहरों से युवतियों को बुलाया जाता है। अमृतसर पुलिस ने पहले भी इस अवैध धंधे के खिलाफ अभियान चलाया था और कुछ संचालकों को गिरफ्तार किया था, जिससे अस्थायी रूप से गतिविधियों में कमी आई थी। लेकिन अब फिर से नेटवर्क सक्रिय होने की जानकारी सामने आ रही है।
Sex Racket : कैसे संचालित हो रहा है यह नेटवर्क?
जानकारी के मुताबिक, शहर में कई गुप्त ऑनलाइन ग्रुप और एप्स इस अवैध कारोबार को संचालित करते हैं। इस नेटवर्क में दलालों की अहम भूमिका होती है, जो कथित तौर पर ग्राहकों और महिलाओं के बीच संपर्क स्थापित करते हैं। बताया जाता है कि अलग-अलग उम्र वर्ग की युवतियों को ग्राहकों की मांग और तय रकम के अनुसार स्थानों पर भेजा जाता है। इस पूरे नेटवर्क में हाईटेक माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पहचान छिपाना आसान हो गया है।
हाईटेक हुआ अवैध कारोबार
एंड्रॉयड फोन, सोशल मीडिया और इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स ने इस अवैध गतिविधि को नया रूप दे दिया है। ऑनलाइन वेबसाइट्स और फर्जी प्रोफाइल बनाकर ग्राहकों से संपर्क किया जाता है। कई मामलों में एडवांस भुगतान लेकर धोखाधड़ी की घटनाएं भी सामने आती हैं। सूत्रों के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों में रकम हजारों से लेकर लाखों रुपये तक तय की जाती है। इंटरनेट की आसान पहुंच के कारण ऐसे नेटवर्क देश के अलग-अलग राज्यों तक फैल चुके हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





