
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Municipal Corporation meeting : Municipal Corporation Jalandhar की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 12 फरवरी को प्रस्तावित है। इस बैठक में शहर से जुड़े कई विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और जरूरी कॉन्ट्रैक्ट्स पर निर्णय लिए जाएंगे। एजेंडे में जारी परियोजनाओं की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा शामिल है।
50 MLD सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का मुद्दा एजेंडे में
बैठक के एजेंडे में बस्ती पीर दाद स्थित 50 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन से जुड़ा मामला प्रमुख है। वर्ष 2020 में दिया गया कॉन्ट्रैक्ट अपनी अवधि पूरी कर चुका है, लेकिन चुनावी आचार संहिता के चलते नया टेंडर समय पर जारी नहीं हो सका। आवश्यक सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए मौजूदा एजेंसी से ही काम लिया गया। अब उनके बिलों के भुगतान के लिए कमेटी की मंजूरी ली जाएगी।
Jalandhar Municipal Corporation meeting : सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर भी फैसला
बैठक में शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों के निर्माण व सुधार कार्यों पर विचार किया जाएगा। साथ ही श्री गुरु रविदास चौक के नवीनीकरण के प्रस्ताव और सीवर व जल आपूर्ति कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत से जुड़े संशोधित अनुमान भी चर्चा के लिए रखे जाएंगे। कमेटी की बैठक के बाद सभी प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जिससे शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





