
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Robbery in Jalandhar : Jalandhar के अर्बन स्टेट इलाके में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी है। फुटबाल चौक के पास रहने वाली नीलम नामक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने 19 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार वह किसी जरूरी काम से HDFC Bank से 19 लाख रुपये नकद निकलवाकर बाहर आई थीं। जैसे ही वह बैंक से निकलकर अपनी कार के पास पहुंचीं और बैग गाड़ी में रखने लगीं, उसी समय एक्टिवा सवार दो युवक अचानक वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर बैग छीनकर तेज रफ्तार में भाग निकले।
घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश फरार हो चुके थे। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला रेकी कर की गई लूट का प्रतीत हो रहा है और आशंका है कि बदमाशों ने बैंक के बाहर पहले से महिला पर नजर रखी हुई थी।
Robbery in Jalandhar : पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





