
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Silver price : शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल देखी गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपये टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि गुरुवार को यह 1,59,000 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी कमजोर होकर 1,47,410 रुपये रह गया, जो एक दिन पहले 1,47,870 रुपये था। चांदी की कीमतों में तो और तेज गिरावट देखने को मिली, जहां शुक्रवार को चांदी 2,53,500 रुपये प्रति किलो पर रिकॉर्ड की गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 2,64,000 रुपये प्रति किलो था।
Gold Silver price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज Comex पर सोना 4,800 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,889.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने तक सोना 46.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,842.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, हालांकि इस साल यह 5,586.20 डॉलर प्रति औंस के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुका है। वहीं चांदी के वायदा भाव 70.36 डॉलर प्रति औंस पर खुले और 4.64 डॉलर की गिरावट के साथ 72.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करते दिखे। इस महीने चांदी ने 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के दबाव के कारण निकट भविष्य में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





