
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Congress MPs suspended : लोकसभा में मंगलवार को भारी हंगामे के बीच कांग्रेस पार्टी के 8 सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि इन सांसदों ने सदन की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए कागज फाड़े और स्पीकर की कुर्सी की ओर फेंके। संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju ने इन सदस्यों को मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे Lok Sabha ने मंजूरी दे दी। बजट सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा।
राहुल गांधी को रोके जाने से शुरू हुआ विवाद
विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi को पूर्व थल सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे की एक अप्रकाशित पुस्तक से जुड़े अंशों का हवाला देने से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि ये अंश वर्ष 2020 के भारत–चीन सीमा विवाद से संबंधित थे।
विरोध से हंगामे तक
राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने पर कांग्रेस सांसदों ने कड़ा विरोध जताया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। इसी दौरान कुछ सांसदों द्वारा स्पीकर की ओर कागज फेंके जाने की घटना सामने आई, जिसके बाद सदन में कार्रवाई की गई।
Congress MPs suspended : इन 8 सांसदों को किया गया निलंबित
कार्रवाई के तहत जिन कांग्रेस सांसदों को निलंबित किया गया, उनमें— गुरजीत सिंह औजला, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, डीन कुरियाकोस, किरण कुमार रेड्डी, वेंकट रमन, मणिकम किशोर, प्रशांत पडोले और हिबी ईडन शामिल हैं। गौरतलब है कि निलंबित सभी आठों सांसद कांग्रेस पार्टी से हैं।
धरने पर उतरे कांग्रेस सांसद
निलंबन के विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगातार शोर-शराबे और हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा। इस घटनाक्रम के बाद संसद का माहौल और अधिक गरमा गया है, वहीं विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बताया है। अब इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में सियासी टकराव और तेज होने के आसार हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





