
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi Jalandhar visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले उनका कार्यक्रम 1 फरवरी को डेरा सचखंड बल्लां पहुंचने का था, लेकिन अब प्रधानमंत्री 2 फरवरी को जालंधर आएंगे। इस बदलाव के बाद प्रशासन और डेरा प्रबंधन ने तैयारियों को नए शेड्यूल के अनुसार तेज कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शाम 4 बजे के बाद करीब 50 मिनट तक डेरा सचखंड बल्लां में रहेंगे। इस दौरान वे डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात करेंगे और मत्था टेककर आशीर्वाद लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री संगत को संबोधित भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर डेरा परिसर में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं अस्थायी हेलिपैड का निर्माण भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर पहले आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा, जिसके बाद वे हेलिकॉप्टर से सीधे डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे।
गुरु रविदास जयंती पर विशेष आयोजन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
PM Modi Jalandhar visit : श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंजाब सहित देशभर से बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएम मोदी की मौजूदगी से इस धार्मिक आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलने की संभावना जताई जा रही है। श्रद्धालुओं और संगत में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





