
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold–Silver Price : सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेज़ी से हलचल मची हुई है। बीते एक महीने के दौरान दोनों की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है, जिससे आम खरीदारों से लेकर निवेशकों तक की चिंता बढ़ गई है।
गुरुवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,83,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले इसका दाम ₹1,67,500 था। वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹1,70,190 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो बुधवार को ₹1,55,780 था। चांदी की कीमतों ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया है। आज चांदी का भाव ₹4,01,500 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जिससे बाजार में हलचल और बढ़ गई है।
Gold–Silver Price : देश के प्रमुख शहरों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, केरल और उत्तर प्रदेश—में भी चांदी ₹4 लाख प्रति किलो के पार पहुंच चुकी है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में 1 किलो चांदी का भाव ₹4,25,000 तक दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 119 डॉलर प्रति औंस का ऑल-टाइम हाई छुआ। मुनाफावसूली के बाद इसमें हल्की गिरावट आई, लेकिन अब भी यह करीब 117 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है, जो पिछले सत्र से लगभग 3.5 फीसदी ज्यादा है।लगातार बढ़ती कीमतों ने जहां निवेशकों को आकर्षित किया है, वहीं आम ग्राहकों के लिए गहने खरीदना और महंगा हो गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


