
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Shikhar Dhawan Wedding : पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों का दौर आने वाला है। ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन अपनी गर्लफ्रेंड और आयरलैंड की मॉडल सोफी शाइन के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल फरवरी में सात फेरे लेगा और शादी से जुड़े कार्यक्रम फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगाया बैन
सूत्रों की मानें तो शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और शिखर धवन खुद इन तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की कमी न रह जाए। इस खास मौके पर क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह शादी एक हाई-प्रोफाइल इवेंट बन सकती है।

शिखर धवन और सोफी शाइन के रिश्ते को लेकर बीते कई महीनों से चर्चाएं चल रही थीं। इन अटकलों को तब और हवा मिली, जब ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दोनों को एक साथ स्टैंड्स में देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट्स और सार्वजनिक कार्यक्रमों में दोनों की साथ मौजूदगी ने उनके रिश्ते की पुष्टि कर दी।

Shikhar Dhawan Wedding : रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर और सोफी की पहली मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। पहले दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आईपीएल 2024 के दौरान भी सोफी को कई बार शिखर धवन के साथ देखा गया, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।

गौरतलब है कि इससे पहले शिखर धवन की शादी ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से हुई थी। दोनों का एक बेटा जोरावर धवन है। साल 2012 में शादी के बाद सितंबर 2021 में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई थी और 2023 में उनका तलाक आधिकारिक रूप से मंजूर हुआ।
यह भी पढ़ें : AI की दुनिया में बड़ा धमाका: ChatGPT को मिली मेमोरी, भारत ने AI पर झोंके 1.2 अरब डॉलर
वहीं सोफी शाइन एक आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और फिलहाल अबू धाबी स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद, सोफी अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





