
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Amazon Remote Work Policy : भारत में फंसे H-1B वीजा धारकों को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। टेक दिग्गज Amazon ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अहम फैसला लेते हुए उन्हें अस्थायी तौर पर लंबी अवधि तक रिमोट वर्क की अनुमति देने का ऐलान किया है। इस कदम से उन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, जो अमेरिकी वीजा प्रक्रिया में देरी के कारण भारत में फंसे हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका के H-1B वीजा से जुड़े मामलों में आ रही देरी को देखते हुए Amazon ने अपने भारत में मौजूद कर्मचारियों को 2 मार्च 2026 तक रिमोट वर्क करने की अनुमति दी है। यह अस्थायी व्यवस्था कंपनी के एक आंतरिक मेमो के जरिए लागू की गई है। इसका मकसद वीजा रिन्यूअल और अपॉइंटमेंट में हो रही देरी से कर्मचारियों के काम पर पड़ने वाले असर को कम करना है।

यह भी पढ़ें : स्मार्टफोन यूजर्स अलर्ट! इन नंबरों से आया कॉल या मैसेज तो न करें क्लिक, सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी
अब तक Amazon की नीति के अनुसार, जो कर्मचारी वीजा रिन्यूअल के लिए विदेश जाते थे, वे अधिकतम 20 कार्यदिवस तक ही रिमोट काम कर सकते थे। लेकिन नई व्यवस्था के तहत, ऐसे कर्मचारियों को कई महीनों तक घर से काम करने की छूट दी गई है। हालांकि, यह सुविधा केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी जो 13 दिसंबर 2025 तक भारत में मौजूद थे और जिनके H-1B या H-4 वीजा अपॉइंटमेंट में देरी हो रही है
इस राहत के साथ Amazon ने कुछ सख्त शर्तें भी तय की हैं। कर्मचारियों को कोडिंग, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग, ट्रबलशूटिंग और डॉक्यूमेंटेशन जैसे तकनीकी कार्यों की अनुमति नहीं होगी। वे ग्राहकों, पार्टनर्स या वेंडर्स से सीधे संपर्क नहीं कर सकते, न ही प्राइसिंग या कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े फैसले ले सकेंगे। इसके अलावा, टीम मैनेजमेंट और किसी भी रणनीतिक या अंतिम निर्णय पर भी रोक रहेगी। कर्मचारियों को भारत में Amazon के किसी भी ऑफिस या साइट पर जाने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें केवल घर या किसी गैर-Amazon स्थान से ही काम करना होगा।

यह भी पढ़ें : अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो गिरफ्तार, क्यूबा के 32 अधिकारी मारे गए
Amazon Remote Work Policy : इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव बना वजह
हाल के महीनों में US Immigration पॉलिसी में हुए बदलावों के कारण H-1B वीजा प्रोसेसिंग में भारी बैकलॉग पैदा हो गया है। अब वीजा आवेदकों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की अतिरिक्त जांच भी की जा रही है, जिससे प्रक्रिया और लंबी हो गई है। कई दूतावासों में वीजा आवेदन महीनों से लंबित हैं और कुछ मामलों में यह देरी 2026 तक जा सकती है।
गौरतलब है कि Amazon H-1B वीजा प्रोग्राम का सबसे बड़ा उपयोगकर्ताओं में से एक रहा है और इस वीजा के जरिए उसने बड़ी संख्या में तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों के पेशेवरों को अमेरिका में काम करने का मौका दिया है। Amazon का यह फैसला ऐसे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जो लंबे समय से वीजा अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


