
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Grok AI Misuse Controversy : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने AI टूल Grok के दुरुपयोग को लेकर कड़े नियम लागू कर दिए हैं। कंपनी ने साफ कहा है कि Grok के जरिए बनाए जा रहे किसी भी तरह के अश्लील, आपत्तिजनक या फूहड़ कंटेंट को तुरंत हटाया जाएगा। इतना ही नहीं, यदि कोई यूजर AI का इस्तेमाल करके इस तरह का कंटेंट बनाता है, तो उसके खिलाफ वही कार्रवाई की जाएगी जो सीधे अवैध कंटेंट अपलोड करने पर होती है। ऐसे मामलों में यूजर का अकाउंट स्थायी रूप से बैन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : OpenAI, Apple और EU ने AI पारदर्शिता के नए नियम किए लागू
यह फैसला भारत सरकार की सख्त आपत्ति के तीन दिन बाद लिया गया है। केंद्र सरकार ने 2 जनवरी को X को निर्देश दिया था कि वह Grok के जरिए बनाए जा रहे अश्लील और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कंटेंट को तुरंत हटाए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। उन्होंने आईटी मंत्री को पत्र लिखकर बताया था कि कुछ लोग AI का दुरुपयोग कर महिलाओं की असली तस्वीरों को आपत्तिजनक और अश्लील रूप में बदल रहे हैं, जो न केवल अनैतिक बल्कि आपराधिक कृत्य भी है।
यह भी पढ़ें : AI की दुनिया में बड़ा बदलाव: माइक्रोसॉफ्ट से लेकर यूरोप तक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने पकड़ी रफ्तार

Grok AI Misuse Controversy : इससे पहले X के मालिक Elon Musk ने Grok को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि किसी बुरी चीज के लिए टूल को दोष देना ऐसा है जैसे गलत बात लिखने के लिए कलम को जिम्मेदार ठहराना। मस्क के मुताबिक, Grok क्या आउटपुट देगा, यह काफी हद तक यूजर के इनपुट पर निर्भर करता है और जिम्मेदारी इस्तेमाल करने वाले की होती है।
यह भी पढ़ें : AI की वैश्विक तस्वीर बदलने को तैयार भारत: समिट से लेकर नीतियों और अरबों डॉलर के निवेश तक बड़ी हलचल

हालांकि, हकीकत यह है कि X पर कई फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं और Grok को ऐसे प्रॉम्प्ट दिए जा रहे हैं, जिनमें तस्वीरों को सेक्शुअल अंदाज में बदलने या कपड़े छोटे दिखाने की मांग की जाती है। कई बार जिन महिलाओं की तस्वीरें होती हैं, उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं होती। यह न केवल महिलाओं की प्राइवेसी का उल्लंघन है, बल्कि एक गंभीर अपराध भी है। नए नियमों के जरिए X ने साफ संकेत दे दिया है कि AI के नाम पर किसी भी तरह का दुरुपयोग अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : अपने स्किल्स से कमाएँ पैसिव इनकम: 8 बेहतरीन ChatGPT प्रॉम्प्ट्स
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





