
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Russia Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत के एक युवक की जान चली गई। जालंधर जिले के गोराया निवासी 30 वर्षीय मनदीप कुमार की रूस में मौत हो गई। मनदीप लंबे समय से रूस में था, जहां वह कथित रूप से ट्रैवल एजेंटों के झांसे में आ गया और जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया।
मनदीप के लापता होने के बाद उसका भाई जगदीप रूस गया और पंजाब सरकार व केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई। कई महीनों तक मनदीप का कोई पता नहीं चला, लेकिन अब रूस से मिली पुष्टि में उसकी मौत का समाचार सामने आया।
Russia Ukraine War : मनदीप का पार्थिव शरीर दोपहर करीब एक बजे भारत पहुंचा। परिवार के सदस्य इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शव लेने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मनदीप कई महीनों से लापता था और अब उसका शव वापस आया है। परिवार शव को अंतिम संस्कार के लिए जालंधर ले जाने की तैयारी कर रहा है। इस घटना ने पूरे परिवार में शोक का माहौल बना दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





