
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Dozens of vehicles collide : घने कोहरे ने सोमवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कहर बरपा दिया। कोहरे के चलते हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में करीब 20 वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन हादसों में एक सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
इसी प्रकार हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-9 पर घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यह दुर्घटना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अनवरपुर बाईपास पर हुई, जहां मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से चालकों को आगे का रास्ता नहीं दिख रहा था, जिसके परिणामस्वरूप एक के बाद एक कई वाहन भिड़ते चले गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


