
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट) – Drug money worth Rs 20.55 lakh seized : ANTF फिरोजपुर रेंज ने पिछले दिनों 50 kg से ज़्यादा हेरोइन के साथ पकड़े गए ड्रग तस्कर मामले की चल रही जांच के दौरान बॉर्डर पार से चलाए जा रहे एक बड़े नार्को-हवाला फाइनेंशियल रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चीफ फाइनेंशियल असिस्टेंट श्रेयांश पुत्र शाम लाल, निवासी लुधियाना (मूल रूप से बीकानेर, राजस्थान) को 20.55 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी देते हुए ANTF फिरोजपुर रेंज के AIG गुरिंदरबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ANTF का प्राथमिक उद्देश्य पंजाब में, विशेष रूप से फिरोजपुर जैसे सीमावर्ती जिलों में नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करना है।
खुफिया-आधारित ऑपरेशन: यह इकाई खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन करती है, जैसे कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से होने वाली हेरोइन तस्करी जैसे सिंडिकेट का भंडाफोड़ करना।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





