
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- बालीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मी करियर के दाैरान कई हिट फिल्में दी। कई फिल्मों के डायलाग भी लोगों की जुबान पर आज तक हैं। सुपरस्टार धर्मेंद्र ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू किया था। उन्होंने पहली बार 1960 के दशक के बीच ‘आई मिलन की बेला’ , ‘फूल और पत्थर’ और ‘आए दिन बहार के’ जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रियता हासिल की।हिंदी फिल्मों में उनकी कई ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के लिए उन्हें भारत का ‘ही-मैन’ करार दिया गया। हालांकि, उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली थी साल 1966 में आई फिल्म’फूल और पत्थर’ से। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में धर्मेन्द्र मीना कुमारी के साथ नजर आए थे। धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई शानदार और यादगार फिल्में कीं जिसमें ‘आया सावन झूम के’, ‘जीवन मृत्यु’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘सीता और गीता’, ‘राजा जानी’, ‘यादों की बारात’, ‘शोले’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘चरस’, ‘धरम वीर’, ‘गुलामी’, ‘हुकूमत’, ‘आंखें’ , ‘शिकार’, ‘बंदिनी’ , ‘हकीकत’ , ‘अनुपमा’ ,’ ममता’ , ‘मझली दीदी’ , ‘सत्यकाम’ , ‘नया जमाना’ , ‘समाधि’ , ‘रेशम की डोरी’ , ‘चुपके चुपके’, ‘दिल्लगी’ , ‘द बर्निंग ट्रेन’ , ‘दो दिशाएं’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
धर्मेंद्र के बेस्ट डायलॉग
‘बसंती, इन कुत्तों के सामने मत नाचना’, फिल्म: शोले (Sholay, 1975)
‘कुत्ते कमीने! मैं तेरा खून पी जाऊंगा’, फिल्म: यादों की बारात (Yaadon Ki Baaraat, 1973)
‘एक-एक को चुन-चुन के मारूंगा… चुन-चुन के मारूंगा’, फिल्म: शोले (Sholay, 1975)
‘ओए! इलाका कुत्तों का होता है, शेर का नहीं’, फिल्म: यमला पगला दीवाना (Yamla Pagla Deewana, 2011)
‘अगर तकदीर में मौत लिखी है तो कोई बचा नहीं सकता, अगर जिंदगी लिखी है तो कोई माई का लाल मार नहीं सकता’, फिल्म: धरम वीर (Dharam Veer, 1977)
‘कभी जमीन से बात की है ठाकुर? ये जमीन हमारी मां है’, फिल्म: गुलामी (Ghulami, 1985)
‘इस कहानी में इमोशन है, ड्रामा है, ट्रैजेडी है’, फिल्म: शोले (Sholay, 1975)
‘ये दुनिया बहुत बुरी है शांति, जो कुछ देती है बुरा बनने के बाद देती है’, फिल्म: फूल और पत्थर (Phool Aur Patthar, 1966)
‘यह तो सो रहा था अमन का, बादलों को अपना तकिया बनाकर, इसे जगाया भी तुमने है और उठाया भी तुमने है.’, फिल्म: जीने नहीं दूंगा (Jeene Nahi Doonga, 1984)
‘किसी भी भाषा का मज़ाक उड़ाना घटियापन है और मैं वही कर रहा हूं’, फिल्म: चुपके चुपके (Chupke Chupke, 1975)
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





