
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Which side of the bed will be auspicious : अगर आप बेडरूम में अपने बेड को बिना सोचे समझे रखते हैं तो आप बड़ी गलती करते हैं क्योंकि बेड रखने की दिशा भी नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव डालती है। जैसे कि शयनकक्ष या बेडरूम में पलंग को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। बेड की व्यवस्था इस प्रकार करें कि आपका सिरहाना दक्षिण दिशा में होना चाहिए। कभी भूलकर भी दक्षिण दिशा की ओर पैर करके न सोएं। इससे सेहत के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बेड के कोनों तथा दीवारों से कुछ इंच की दूरी पर रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि बेड कभी भी दीवार से सटा हुआ ना हो क्योंकि ऐसा करने से बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार खत्म होने लगता है। शास्त्र के अनुसार सोते समय आपका सिर कभी भी उत्तर दिशा की तरफ ना हो। ऐसा करने से न तो नींद अच्छी आती है और ना ही आपके जीवन में सुख-शांति रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों का सिर हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे उनकी एकाग्रता में बढ़ोत्तरी होती है। बच्चों के लिए दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा भी सही होती है। नियमित आकारों वाले बेड जैसे चौकोर या आयताकार होना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कार्य डेस्क, पुराना गद्दा या एक्सरसाइज करने वाले टूल्स आसपास न रखें। यदि किसी कारणवश अन्य वास्तु अनुकूल दिशाओं में बेडरूम बनाना संभव न हो तो पूर्व दिशा को ऑप्शन के रूप में चुना जा सकता है। पूर्व दिशा का बेडरूम विद्यार्थियों को तेज बुद्धि देता है और उन्हें पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता प्रदान करता है। यह दिशा अविवाहित बच्चों या अतिथियों के लिए भी उपयुक्त मानी जाती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





