

समराला (वीकैंड रिपोर्ट)- समराला-चावा रोड पर गांव शमसपुर के पास आज सुबह मोटरसाइकिल और वैन की भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 26 वर्षीय जसकरण सिंह, पायल थाने के गांव रायपुर राजपूत का रहने वाला था, जो मोहाली की एक फर्म में काम करता था और अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के तुरंत बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और मोटरसाइकिल पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता की लगभग चार साल पहले मृत्यु हो गई थी और वह दो बहनों का इकलौता भाई था, जो घर में अकेला कमाने वाला था। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


