
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood Stars gather at Aryan Khan show : बालीवुड के बादशाह कहे जाते शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पहले शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पति व अभिनेता रणबीर कपूर के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचीं। इवेंट में जाने से पहले आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। बता दें कि The Bads of Bollywood को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। ये सीरीज 18 सिंतबर को रिलीज होने वाली है। सीरीज को रेड चिलीज ने प्रोड्यूस कर रहा है। रेड चिलीज के मालिक शाहरुख खान और गौरी खान हैं, जो आर्यन के माता-पिता भी है।
आलिया भट्ट ने एक बोल्ड सफेद गाउन में सबको हैरान कर दिया, जिसमें एक बोल्ड बैकलेस कट और स्ट्रैपी डिटेलिंग थी, जो उनके टोंड फ्रेम को और भी निखार रही थी। दूसरी ओर, रणबीर कपूर ने सफेद शर्ट और काले रंग के टेलर्ड ट्राउजर के साथ चटक सफेद ब्लेजर में अपने लुक को और क्लासी बनाए रखा। दोनों परफेक्ट कपल वाइब्स दे रहे थे। वहीं बॉबी देओल ने जब पत्नी और बेटे के साथ एंट्री की तो सबकी निगाहें बस उन्हीं पर ठहर गईं। बॉबी की वाइफ को देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि उनकी उम्र बढ़ रही है। प्रीमियर के सबसे चर्चित पलों में से एक लारिसा बोन्सी की प्रेजेंस थी। ब्राजीलियाई मॉडल के बारे में अफवाह है कि वह आर्यन खान की गर्लफ्रेंड हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


