
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Rahul Gandhi press conference : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नई दिल्ली के इंदिरा भवन आडिटोरियम में अहम प्रैस कांफ्रेंस कर रहे हैं। इसमें वह ‘वोट चोरी’ से जुड़े नए सबूत या खुलासे करके मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा, ‘कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है। किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की। हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए। ये संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा है, लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया। यह संयोग से पकड़ा गया। हुआ यूं कि वहां के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है, तो उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया और उसने पाया कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था। उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया। न तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे पता था। किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया।’
राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं पुख्ता सबूतों के साथ अपनी बात कह रहा हूं। देश का दलित और ओबीसी इनके निशाने पर है। मुझे अपने देश और संविधान से प्यार है और मैं अपने संविधान की रक्षा करूंगा। राहुल ने दावा किया कि कर्नाटक के आलंद में 6018 वोट खत्म किए गए।’
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


