
अजनाला (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Youth Murder In Punjab : कल दो पक्षों में हुए मामूली विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक की देर शाम बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसे तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ आज सुबह उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए अजनाला थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरचंद सिंह संधू ने बताया कि गांव कोटली दसंडी के रहने वाले युवक हरप्रीत सिंह की आज सुबह मौत हो गई है, इस संबंध में अजनाला थाने में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभी दोनोें पक्षों के विवाद का कारण पता नहीं चला है लेकिन जल्द ही इस मामले में खुलासा होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


