

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Anti-India slogan written on train : आज सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 12054 के कोच संख्या NR 257401 पर भारत विरोधी नारा लिखा मिला, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। C-62 गेटमैन रंजीत कुमार ने इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक को सूचना दी गई और कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले पर ध्यान दिया। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और इस बारे में पता किया जा रहा है कि इस वारदात को किसने और कब अंजाम दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


