

टांगरा (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Road Accident : जीटी रोड टांगरा पर मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गाँव राणा कला निवासी कश्मीर सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत कौर मोटरसाइकिल पर दवा लेने जा रहे थे, तभी अड्डा टांगरा के पास पीछे से आ रहे एक कैंटर से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस चौकी टांगरा प्रभारी एसआई सिकंदर ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दंपति की पहचान के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दोनों शवों के आसपास खून ही खून बिखरा हुआ था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


