
Jalandhar Flood Control room (वीकैंड रिपोर्ट): डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर ज़िले में लगातार हो रही बारिश के कारण पैदा हुए मौजूदा हालात से जनता को अवगत कराया। इसके अलावा, उन्होंने कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0181-2240064 और व्हाट्सएप मैसेजिंग नंबर 9646-222-555 के बारे में भी जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि पिछले 12 घंटे से लगातार जालंधर में बारिश हो रही थी और इस कारण पानी काफी इकट्ठा हो चुका था, लेकिन अब कई जगहों पर पानी निकल चुका है पर जो low lying areas हैं वहां पर पानी की समस्या अभी भी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीमें चाहे वो कॉर्पोरेशन की टीम हो, चाहे प्रशासन या पुलिस की टीमें, वे लगातार बिना सोए सारे इलाकों में घूम रही हैं।
लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं
उन्होंने आगे बताया कि ये पानी आगे जाकर काली बेई नदी में गिरता है। वहीं, उसमें भी पानी का लैवल बढ़ा हुआ है, पर उनकी relief team वहां पर भी पहुंची हुईं हैं, जो लोगों की मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि 54 relief centers एक्टिवेट हैं और 8 के करीब सैंटर चल भी रहे हैं और बहुत से लोगों को वहां पहुंचाया भी गया है साथ में राहत सामग्री भी दी गई है। आगे बताते हुए कहा कि ये सारा ड्रेन का पानी सतलुज में गिरता है और नकौदर,फिल्लौर और शाहकोट, ये तीनों सतलुज के साथ लगते गांव हैं, वहां पर भी पानी का लैवल बढ़ा हुआ है , लेकिन फिलाहल लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, अगर कोई तकलीफ है तो वे हमारे लोगों से बात कर सकते हैं।
व्हाट्सएप मैसेजिंग नंबर
उन्होंने व्हाट्सएप मैसेजिंग नंबर 9646-222-555 से भी मदद लेने की बात कही और कहा कि इस नंबर पर अपनी लोकेशन, एड्रेस के साथ अपना मेसेज भेजें और हमारी टीम तुरंत वहां पहुंच जाएगी आपकी मदद के लिए। उन्होंने बताया कि फिलहाल भाखड़ा से इस वक्त 55000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और इसमें अगर कोई बढ़ौतरी होती है तो लोगों से सांझा की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





