
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Air India faces technical snag in another flight : कोच्चि से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 504 को तकनीकी खराबी सामने आई। इसके कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई। इस फ्लाइट में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन भी सवार थे। हिबी ईडन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रनवे पर विमान ऐसे लगा मानो फिसल गया हो और अभी तक उड़ान नहीं भर पाया। वहीं, जेबी मथर ने बताया कि पायलट ने बाद में घोषणा की कि विमान यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं है और इसे उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। बाद में फ्लाइट के क्रू मेंबर्स का ड्यूटी समय भी पूरा हो गया था, जिससे कारण टेकऑफ करना असुरक्षित और नियमों के खिलाफ था। एअर इंडिया ने फ्लाइट कैंसिल होने के कारण विमान में सवार यात्रियों से माफी भी मांगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


