
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Crime In Jalandhar : कल रात अज्ञात चोर घास मंडी, काला संघिया रोड (श्मशानघाट रोड) पर तीन दुकानों को निशाना बनाकर सामान चुरा ले गए। पीडि़त दुकानदारों ने बताया कि यहां सरेआम नशा बिकता है। पुलिस थोड़ी देर के लिए नाका लगाती है और चालान काटकर चली जाती है।
आज दुकानदार सुबह दुकानों पर पहुंचे तो शटर टूटे हुए थे और डीवीआर, कैश, मोबाइल सब दुकानों से गायब थे। यहां पर नंदा चिकन स्टोर, रोहित फैशन गैलरी और एक और दुकान पर चोरी हुई है। पीडि़त दुकानदारों ने बताया कि वे इन वारदातों से परेशान हैं और उन्हें लगता है कि अब मिलकर एक चौकीदार रखना होगा क्योंकि पुलिस के बस की बात नहीं है। इस वारदात से अन्य दुकानदारों में भी दहशत है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





